फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मामूली बात पर चले चाकू, एक युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस : विष्णुपुरी में हुई मारपीट में चाकू लगने से घायल का अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में मामूली बात पर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच चाकू चल गए, जिससे एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। दूसरा युवक चोटिल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
रविवार की देर शाम को मोहल्ला विष्णुपुरी की गली नंबर पांच निवासी 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पाठक पुत्र लालता प्रसाद और उसका छोटा भाई हरेंद्र पाठक चामुंडा मंदिर के पीछे खाली पड़े मैदान में अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। इस बीच विष्णुपुरी का ही एक युवक वहां आया और उसकी दोनों भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर हरेंद्र के गले व चेहरे पर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई को बचाने के चक्कर में पुष्पेंद्र भी घायल हो गया। हंगामा और शोर मचने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पीआरवी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हरेंद्र पाठक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें