फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से लगेगा खरमास, रुक जाएंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। देवोत्थान एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त हुआ था। इसके साथ ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हुए थे। 16 दिसंबर खरमास लग जाएगा। इसके उपरांत 14 जनवरी के बाद फिर से विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। तब तक के लिए सहालग की खरीदारी कम होने से बाजारों में खामोशी छाएगी।
विद्वानों की मानें तो खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह पूरे एक माह होते हुए नए साल 2023 में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ खरमास शुरू हो जाएगा। 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर माह में एक बार संक्रांति होती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 12 माह में 12 राशियों में सूर्यदेव प्रवेश करते हैं। ऐसे ही जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। ऐसी स्थिति में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। संवाद
विज्ञापन

एक माह नहीं होंगे विवाह
16 तारीख से हिंदू विवाह पूरे एक माह के लिए थम जाएंगे। इसके बाद विवाह और मांगलिक कार्यों का आरंभ मकर संक्रांति 15 जनवरी से शुरू होगा। सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 15 जनवरी से वैवाहिक कार्यों के अलावा, गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन संस्कार सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें