फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीण इलाकों में कोरोना से होने वाली मौतों पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना से होने वाली मौतों का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से सभी एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों में भ्रमण लगातार निरीक्षण करने के लिए एक गाड़ी भी मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे विशेष स्वच्छता अभियान का नियमित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जा सके।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में किए जा रहेक्रिया-कलापों एवं विशेष स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण व मूल्यांकन के लिए मंडल, जिला और विकास खंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारियों को नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। मिशन निदेशक किंजल सिंह ने कहा है कि अपने जिले के समस्त विकास खंडों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों को एक वाहन 15 जून तक के लिए उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की दरें जिला स्वच्छता समिति से अनुमोदित करा ली जाएं। एडीओ (पंचायत) द्वारा अपने विकास खंड में भ्रमण किए जाने का विवरण एवं लॉग बुक जिला स्वच्छता समिति को तिथिवार प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा है कि तीन ग्रामों का भ्रमण कर सूचना गूगल शीट पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे तक भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि महामारी से मृत्यु की स्थिति पर भी नजर रखी जाए और पूरा खाका तैयार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें