दून स्कूल के छात्र कार्तिक वर्मा ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र कार्तिक वर्मा ने आजमगढ़ में हुई सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप में अपनी योग्यता को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड राज्यों के 300 विद्यालयों के 3000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्तिक ने प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में जयपुरिया स्कूल, वाराणसी को एवं द्वितीय राउंड में देव स्कूल, धनबाद के प्रतिभागी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विद्यार्थी एवं विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ने छात्र कार्तिक वर्मा के राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।