धूमधाम से निकली कलशयात्रा, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
शहर के दिल्ली वाला चौक स्थित राधा मनोहर मंदिर से हुआ शुभारंभ, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृजसंत पं. गयाप्रसाद जी की स्मृति में राष्ट्र को समर्पित रामकथा शुभारंभ से पूर्व शहर के दिल्ली वाल चौक स्थित राधामनोहर मंदिर से धूमधाम के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में शामिल महिलाए पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलशयात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। संकीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करती चल रही थी।
शहर के दिल्ली वाला चौक से शुरू हुई कलश यात्रा में संकीर्तन मंडलियां कीर्तन करती चल रही थी। कलशयात्रा में 201 कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं। कलशयात्रा शहर के लोहट बाजार, गुड़िहाई बाजार, सासनी गेट, बागला मार्ग होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। शहर के सासनी गेट से तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को बग्गी में विराजमान हुए।
गणेश पूजन के साथ कथा की शुरुआत हुई। व्यासपीठ से तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा रामकथा का महात्म बताया। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कथा में संजीव रावत, दीपक रावत, मुन्नालाल रावत, तरुण शर्मा, जय शर्मा, तरुण शर्मा, मनोज द्विवेदी, गोपाल शर्मा आदि थे।