हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में शिखर के टूटे कलश को देखते भाजपा नगराध्यक्ष शरद माहेश्वरी और अन?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज के शिखर के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर श्री दाऊजी महाराज के शिखर पर स्वर्ण कलश का निर्माण शीघ्र कराया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय जिला प्रशासन के कोष में करोड़ों रुपए जमा के उपरांत भी मंदिर के जर्जर होने के उपरांत निर्माण नहीं कराया गया । इसकी उच्च स्तरीय जांच करा कानूनी कार्रवाई की जाए। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर को संरक्षण में लेने के उपरांत भी मंदिर परिसर में कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। विभाग के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए।
पुरातत्व विभाग द्वारा राजा दयाराम किला क्षेत्र मंदिर श्री दाऊजी महाराज के तीन सौ मीटर तक विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माणों को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ।ज्ञापन सौंपने वाले में मुकेश कुमार सूर्यवंशी, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, कैलाश कूलवाल, सचिन अग्रवाल, मदन गोपाल वार्ष्णेय आदि थे।