फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाईस्कूल में काजल तो इंटरमीडिएट में आरू रही प्रथम

विज्ञापन
हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद पास होने की खुशी मनाते विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम के पहले स्थान पर बेटियां ही रही हैं। हाईस्कूल में जेके इंटर कॉलेज तामसी सादाबाद की गांव मड़नई निवासी छात्रा काजल ने 94.33 फीसदी (566/600) अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। काजल ने प्रदेश में भी अपनी जगह बनाई है। वह पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर रही हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बागला इंटर कॉलेज की छात्रा आरू दीक्षित निवासी प्रगतिपुरम ने जिले में टॉप किया है। इस बार जिले में हाईस्कूल में 80.40 व इंटरमीडिएट में 64.85 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की टॉपर सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई की काजल रही हैं।
काजल जेके इंटर कॉलेज तामसी की छात्रा हैं। वहीं दूसरे पायदान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस की छात्रा सुनंदा पाराशर 90.83 प्रतिशत (545/600) अंक प्राप्त करके रहीं। 89.61 प्रतिशत (538/600) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाला छात्र विकास आर्य भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी के ही विद्यार्थी हैं। इंटरमीडिएट में बागला इंटर कॉलेज की छात्रा आरू दीक्षित पुत्री संजय दीक्षित निवासी प्रगतिपुरम ने 500 में से 450 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रही एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की छात्रा आकांक्षा राजपूत ने 500 में से 444 अंक प्राप्त किए हैं। एसएसडी इंटर कॉलेज गढ़ तसींगा सादाबाद की छात्रा 500 में से 436 अंक हासिल कर इंटरमीडिएट में जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं। जनपद में टॉप थ्री रहे परीक्षार्थियों के परिवार व विद्यालय प्रशासन में काफी खुशी का माहौल रहा। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे ही पढ़ाई करके अपने परिवार व जनपद का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस बार हाईस्कूल में 80.40 फीसदी विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में 64.85 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें