न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को महेंद्रपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। तहसीलदार की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं तहसीलदार के मध्य वार्ता भी हुई, लेकिन आरोप है कि आश्वासन के बाद भी तहसीलदार ने अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं किया और अपनी हठधर्मी पर अड़ी रहीं, जिससे अधिवक्ता में आक्रोश पनपने लगा।
मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार की कार्यशैली से वादकारी, अधिवक्ता एवं आम जनता त्रस्त है। एकराय होकर अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होगा, तब तक अधिवक्ता तहसीलदार के न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का मन बनाया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी मिलेगा।
बैठक में पीके सिंह, मनवीर सिंह, सुभाष कुमार सिंह, मधुसूदन सिंह, देवजीत शर्मा, वकील सिंह तोमर, केके सिंह, दिनेश वर्मा, धर्मवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, गौरीशंकर, राजवीर सिंह, गिर्राज सिंह, प्यारेलाल शर्मा, गीतम सिंह, भरत सिंह, संजीव सिंह, केपी सुमन, योगेंद्र, राजेश लवानिया, निरंजनलाल, सतीश बांगर, एमपी कुशवाहा, सुरेश सिंह, योगेश शर्मा, राजन सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे।