न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय अहियापुर खुर्द में पत्रकार सूरज मौर्या पर हुए जानलेवा हमले के मामले में काफी पत्रकार यहां एसपी ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा कायम किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के अईयापुर में बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में पत्रकार सूरज मोर्य, उनकी पत्नी, मां, बहन के अलावा उनके साथी दिनेश, आरपी आजाद भी घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर शनिवार को काफी पत्रकार अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की।
एएसपी ने उन्हें जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले में जहां सूरज मौर्य ने विजय पुत्र गौरीशंकर सहित पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी सूरज व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।