फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संयुक्त कृषि निदेशक ने डीएपी की उपलब्धता को लेकर किया स्टॉक का सत्यापन

विज्ञापन
हाथरस : खाद की दुकानों की चेकिंग करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएपी किल्लत को लेकर शनिवार को कृषि भवन लखनऊ के टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जिले में भ्रमण कर सहकारी समितियों व उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का सत्यापन किया। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
जिले में डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ टास्क फोर्स से संयुक्त कृषि निदेशक आरके तिवारी ने शनिवार को जिले का भ्रमण कर किसानों से वार्ता की। उन्होंने हाथरस में सहकारी समिति, क्रभको सेंटर, निजी विक्रेता, थोक विक्रेता का स्टॉक सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान जिले में डीएपी की मांग, स्टॉक के बारे रजिस्टरों का अवलोकन लिया गया। डीएपी की उपलब्धता को स्टॉक बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी का वितरण ई पॉस मशीन के जरिए किया गया। उन्होंने उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, ए आर कोऑपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ ,क्षेत्र प्रबंधक इफको, क्रभको के साथ उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में डीएपी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें