फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र फिर हुआ शुरू

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में खुला जन औषधि केंद्र। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का डीएम ने संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर अब जिला अस्पताल में दो माह से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र फिर से शुरू हो गया है। इससे वहां मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी। लाइसेंस का नवीनीकरण न होने से यह केंद्र बंद था।
जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र का दो महीने से ताला बंद होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस जनऔषधि केंद्र के बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी थी। उन्हें महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर का डीएम रमेश रंजन ने संज्ञान लिया। डीएम ने इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस आईबी सिंह से जानकारी की तो पता चला कि जन औषधि केंद्र के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। जन औषधि केंद्र का जिला अस्पताल में सुचारू रूप से संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें