फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जाम ने रोडवेज अधिकारियों की बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन
हाथरस: ओवरब्रिज निर्माण के चलते तालाब चौराहा की रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जाम ने रोडवेज अधिकारियों की बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन

एक दर्जन बसें फंसी सहालगों के जाम में, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सहालगों में आए दिन लग रहे जाम ने रोडवेज अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। मंगलवार को जाम में एक दर्जन बसें फंसी रही। इस कारण हाथरस डिपो को एक दिन में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। जिसमें चालीस बसें लोकल व बाकी बसें लंबे रूट पर संचालित होती है। इन दिनों सहालग चल रही है। सहालगों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में मार्गो पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इस कारण आगरा अलीगढ, मथुरा कासगंज आदि रूट पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में बसों के फंसने के कारण हाथरस डिपो की बसें मंगलवार को खड़ी रही। कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि बसों के जाम में फंसने से करीब एक दिन में डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें