फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना काल के बाद होगा आईटीआई निर्माण का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मेंडू में होने वाले आईटीआई के भवन के निर्माण में कोरोना संक्रमण ने रोड़ा अटका दिया है। अब कोरोना काल के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत से आईटीआई भवन का निर्माण होगा।
उल्लेखनीय है कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को अब तक सिकंदराराऊ आना-जाना पड़ता है। आवागमन के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण बहुत से विद्यार्थी इस शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। जनप्रतिनिधियों की पहल पर मेंडू में आईटीआई के भवन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। 10 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अटक गई है। अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। लोनिवि एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद जल्द ही भवन का निर्माण शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें