फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह व शाम को बरसे बदरा, दोपहर को निकली धूप

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद दोपहर में धूप निकली। इससे गर्मी और बढ़ गई। शाम को फिर आसमान में बादल छा गए। फिर से बारिश ने दस्तक दी। बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव व कीचड़ के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं रिमझिम बारिश किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है।
कई दिनों मौसम करवट बदल रहा है। दो दिन से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह काफी देर तक रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। आसमान में बादल छाए रहे। बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। उसके बाद धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के लाला का नगला, नाई का नगला, श्रीनगर, रमनपुर, कैलाशनगर, नवीपुर, विभवनगर सहित कई इलाकों में जलभराव व कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम को फिर से रिमझिम बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें