फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वेंटिलेटर बढ़ाने, लैंड लाइन फोन लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित कोविड एल-2 एमडीटीबी हास्पिटल का डीएम रमेश रंजन व सीडीओ आरबी भास्कर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर से भी वार्ता की।
सीएमओ ने बताया कि विभाग के पास 22 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इसमें से 12 वेंटिलेटर को जांच के बाद कोविड एल-टू एमडीटीबी हॉस्पिटल में क्रियाशील करा दिया गया है। डीएम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तीन वेंटिलेटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में तीन वेंटिलेटर भेजते हुए कल सायं तक क्रियाशील करें। दस वेंटिलेटर और बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड वार्ड में लगे सीसी टीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। कोविड वार्ड के बाहर हेल्प डेस्क के साथ एक लैंडलाइन टेलीफोन नंबर भी स्थापित कराने के लिए कहा, जिससे भर्ती मरीजों के परिवारीजन को उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें