फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों को दो दिन में ऑनलाइन फीड कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल के विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की प्रक्रिया चल रही है। दो दिन के अंदर फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा के प्रोजेक्ट कार्य, नैतिक योग, खेल योग एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा के नैतिक विषय, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को परिषद की वेबसाइट पर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य 25 जनवरी 2021 से चल रहा है। अब डीआईओएस ऋतु गोयल ने कहा है कि दो दिन के अंदर संबंधित विषय के अंक और प्रोजेक्ट के ग्रेड ऑनलाइन अपलोड कर दिए जाएं। किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें