फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ऑनलाइन बैठक कर दिए आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्देश

विज्ञापन
हाथरस: ऑनलाइन बैठक में भाग लेते एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के केंद्रीय प्रशासनिक कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने एप के माध्यम से कासगंज जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक ली।
उन्होंने कहा कि कासगंज इकाई ने कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के समय अपने मानवीय कर्तव्य का पूर्ण निर्वहन किया है और जरूरतमंदों को राहत सामग्री के पैकेट बांटकर नर सेवा नारायण सेवा की परिपाटी को कायम रखा है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर एडीएचआर के माध्यम से कासगंज जनपद में सामाजिक और मानव अधिकार के संरक्षण के प्रति अग्रणी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज जिलाध्यक्ष ललित नारायण बिड़ला ने कहा कि उनकी संस्था ने लॉकडाउन की पूरी अवधि में राहत सामग्री वितरण के साथ रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया गया है। इसके माध्यम से वह आम आदमी तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया सचिव सत्यनारायण वार्ष्णेय, विपुल माहेश्वरी, विजय राठी, आलोक अग्रवाल, बसंत माहेश्वरी, राम वार्ष्णेय, संदीप कोहली, केसी वार्ष्णेय, पुष्कर अग्रवाल, तनवीर अहमद, पंकज अग्रवाल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें