न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक की।प्रमुख स्थलों पर बने घाटों की मरम्मत व नये घाट बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने और पॉलिथीन के भंडारणकर्ता एवं विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को ग्रामीण क्षेत्र में बनाई गई गंगा ग्राम समिति के माध्यम से नदियों के किनारे आरती कराए जाने के लिए स्थलों को चिन्हित कराते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख स्थलों पर बने घाटों की मरम्मत व नये घाट बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। योग कराने के लिए अमृत योजना के तहत तैयार किए गए तालाबों को चिन्हित करने पर जोर दिया।
जिला गंगा समिति की बैठक में सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी ने जिला गंगा समिति द्वारा गंगा नदी और इसकी प्रमुख सहायक नदियों के पुनरुद्धार, संरक्षण, मरम्मत और पुनर्वासन के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। पॉलीथीन भंडारणकर्ता एवं विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाएं और पालिथीन जब्त कर नोटिस जारी किए जाएं। संवाद