न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में हाथरस गेट, मुरसान और चंदपा थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं चंदपा के कोतवाल का एटा तबादला होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया है।
एसपी विक्रांत वीर ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चतर सिंह राजोरा को कोतवाली हाथरस गेट की कमान सौंपी है। वहीं हाथरस गेट प्रभारी मनोज कुमार शर्मा अब पीआरओ एसपी ऑफिस होंगे। अपराध शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान और मुरसान कोतवाली में तैनात संजीव कुमार शर्मा को अपराध शाखा की कमान सौंपी गई है।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा बनाया गया है, जबकि यहां के एसएचओ प्रदीप कुमार को स्थानांतरण पर जनपद एटा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।