फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दरोगा पर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन निवासी एक ढकेल स्वामी ने एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया है कि उपनिरीक्षक (एसआई) ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की। इस व्यक्ति ने इस मामले में शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना पक्ष में कहा है कि वह किराये पर रहता है और छोले कुल्चे बेचकर जीवन यापन करता है। उसका कहना है कि 26 जून को एक दरोगा उसकी ढकेल पर आए और कुल्चे खाकर बिना पैसे दिए चले गए। जब उसने पैसे मांगे तो दरोगा ने छोले का बर्तन फेंक दिया और उसे देख लेने की धमकी देकर चले गए। शाम को साढ़े सात बजे वह फिर उसके घर पर आए और गाली-गलौज दी। ढकेल स्वामी की पत्नी ने जब गाली देने का कारण पूछा तो नशे में धुत इस दरोगा ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। इस पर वहां मोहल्ले के लोग आ गए और यह दरोगा धमकी देकर चला गया। इधर, इस मामले में कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन का कहना है कि उक्त दरोगा मंगलवार को जिले से एटा तबादला होने पर एटा के लिए कार्यमुक्त हो गए हैं। इस मामले की जानकारी उन्हें मिली है और इसे लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें