न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में शुक्रवार की सुबह पांच वर्षीय मासूम की दीवार के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया।
गांव झींगुरा निवासी वीरेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री सलोनी के ऊपर एकाएक घर के उस कमरे की दीवार उसके ऊपर गिर गई जिसमें भूसा भरा था। दीवार गिरने से एकाएक वहां खलबली मच गई। परिजन व अन्य लोग मलबा हटाने में जुट गए।
मलबा हटाकर जब उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। घटना के बाद वहां घंटों मातम छाया गया और करुणकंद्रन मचा रहा।