फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में बुखार से मासूम बच्ची की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना महामारी के इस दौर में बुखार भी जानलेवा बनता जा रहा है। गांव-गांव बुखार से लोगों की जान जा रही है। अब कस्बे में भी बुखार से एक छह माह की मासूम बच्ची की जान चली गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला चावड वाला निवासी निष्कर्ष गोस्वामी एडवोकेट की छह माह की मासूम बेटी अंशिका गौड़ को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। उसका उपचार हाथरस के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को उसकी तबियत अधिक खराब हो गई। चिकित्सकों ने उसे हाथरस से अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिया, जब परिजन उसे अलीगढ़ उपचार के लिए ले जा रहे थे तो इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्कर्ष गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि उनकी बेटी को बुखार आया था, उन्होंने कोरोना संक्रमण की भी जांच कराई थी, लेकिन वह नेगेटिव आई थी। उसका उपचार हाथरस के अस्पताल में चल रहा था, उसे हाथरस से अलीगढ़ रैफर किया गया तो रास्ते में ही अचानक उसका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें