फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निगरानी समितियों के कार्यों के बारे में ग्राम प्रधानों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ डीएम रमेश रंजन ने जूम एप के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना निगरानी समितियों का गठन किया गया हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना निगरानी समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान है, इन समितियों में आशा/एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम रोजगार सेवक, राशन डीलर आदि सभी सदस्य हैं।
सचिव ग्राम पंचायत द्वारा निगरानी समिति के समस्त सदस्यों को सक्रिय करने एवं समिति के समस्त सदस्यों के नाम, पदनाम एवं वर्तमान में क्रियाशील मोबाइल नंबर की सूची तैयार कराने के निर्देश दिए। 45 वर्ष से अधि
विज्ञापन
विज्ञापन

क उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाए जाने के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित करने एवं गांव में किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर उसकी स्क्रीनिंग सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निगरानी समिति को आम जनमानस को मास्क का नियमित प्रयोग करने तथा नियमित रूप से हाथों को धोने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें