फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
हाथरस : नवीपुर चौराहे पर विद्युत खंभे पर कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार को शहर के नवीपुर कला सबस्टेशन के निकट हाईटेंशन लाइन को नए खंभों पर शिफ्ट किया गया। इस कारण सुबह से शाम तक कई इलाकों में बिजली संकट रहा। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रही। कुल मिलाकर रविवार को बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
उल्लेखनीय है कि सर्दी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवर लोड हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए लाइनों व खंभों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नवीपुर सबस्टेशन के निकट पुराने जर्जर खंभों से हटाकर हाईटेंशन की नई लाइन को शिफ्ट किया गया। इस कारण नवीपुर कला, शिवकॉलोनी, नगला भोजा, नगला टीका सहित कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं शहर के तरफरा रोड पर खंभे बदलने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण शिव कालोनी सहित कई इलाकों में बिजली बंद रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों की मशीनें थमी रही। पीने के पानी तक के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ा। शाम को करीब बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर के इंडीस्ट्रीज एरिया में नया फीडर बनाने का काम किया गया। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें