फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हत्या के मामले को आत्महत्या बनाने का नाटक किया ससुरालीजनों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में महिला सरोज को गोली मारने के बाद उसके पति और अन्य ससुरालीजनों ने शुरू में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि जैसे सरोज ने खुद गोली मारी हो। इसे लेकर परिजनों ने गांव में हल्ला भी मचाया और उसके साथ भी रहे, लेकिन बाद में जब वह मर गई और पुलिस ने छानबीन की तो स्पष्ट हो गया कि सरोज की गोली मारकर हत्या की गई है। यही नहीं बताते हैं कि मृतका का पति कुछ देर तक तो उसके साथ रहा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से खिसक गया। इतना ही नहीं इस घटना के बाद में मृतका के ससुरालीजनों ने नहीं, बल्कि गांव के एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर अवगत कराया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में शुक्रवार की दोपहर जब सरोज पत्नी अतुल के गोली लगी तो वह खून से लथपथ छटपटा रही थी। दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान बताते हैं कि सरोज की ननद एकाएक घर से बाहर निकलकर आई और यह शोर मचाने लगी कि भाभी ने खुद को गोली मार ली है। कुछ लोग सरोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ भी लेकर गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस ने गांव जाकर छानबीन व पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि सरोज को उसके पति व कुछ अन्य ससुरालीजनों ने ही मारा है। ससुरालीजन यह ड्रामा कर रहे थे कि उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने काफी देर तक गांव में पूछताछ की। देर रात मायके पक्ष के लोगों ने थाना हाथरस जंक्शन पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

हत्यारोपी पति पर पहले से ही दर्ज हैं कई मुकदमे, जा चुका है जेल
हाथरस। मृतक सरोज का पति अतुल सिसौदिया निवासी गांव ऐंहन खुद हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, गुंडा एक्ट जैसे सात मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बाद जेल भी जा चुका था। यही नहीं पूछताछ करे पर सीओ सिकंदराराऊ को अतुल के साले ने खुद बताया कि उसका जीजा बदमाश है। कई बार जेल भी हो आया है। वह उसकी बहन को परेशान करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें