न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बे के मुख्य बाजार में एक ही दुकान पर काम करने वाले दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों में हुई मारपीट में एक युवक ने दूसरे के सिर में कैंची मार दी जिससे उसका सिर फट गया। घायल के भाई अवधेश कुमार ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है।
तहरीर के मुताबिक उसका छोटा भाई गणेश निवासी नगला सुखराम एवं गांव धाधऊ निवासी प्रेम कुमार कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोपाल जी गारमेंट्स की दुकान पर नौकरी करता है। बुधवार की दोपहर को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
झगड़े में प्रेम ने दुकान से कैंची उठाकर उसके भाई के सिर में मार दी। कैंची लगने से उसका सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में उपचार कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।