फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चचेरे भाई से अवैध संबंध, जमकर हुई फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई से अवैध संबंध को लेकर हुई फजीहत
विज्ञापन

लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, पुलिस ले आई युवक को अपने साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक महिला के अपने ही चचेरे भाई से अवैध संबंध हैं। शादी के बाद भी वह भाई अपनी चचेरी बहन की ससुराल आकर उसके साथ मौज-मस्ती करता है। मंगलवार-बुधवार की रात को उसे लोगों ने पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस भाई को अपने साथ कोतवाली ले आई।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र की एक युवती के अपने ही चचेरे भाई से अवैध संबंध हो गए। इस बीच उसकी शादी कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हो गई, फिर भी दोनों के बीच की दूरी कम नहीं हुई। अक्सर मौका मिलते ही वह एक दूसरे से मिलते। चचेरा भाई उसकी ससुराल में ही उसके साथ अक्सर आकर रहता है। मंगलवार की रात को चचेरा भाई चुपके से उसके घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल के लोगों ने इन दोनों को अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद जमकर फजीहत हुई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चचेरे भाई को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां पर महिला ने साफ कह दिया कि वह अब उसी के साथ रहेगी। उससे उसके एक बच्चा भी है। बाद में समझाने बुझाने पर यह महिला तो वहां से चली गई, जबकि युवक को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें