फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गढ़ी तमना में अवैध कब्जे को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
हाथरस : जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने ग्राम गढ़ी तमना में काफी समय से अवैध कब्जा कर अवरुद्ध किए हुए रास्ते को खाली कराया। ग्राम गढ़ी तमना में नहर के समीप एक काश्तकार ने तय रास्ते को घेरकर उसमें पेड़ लगा दिए थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस किसान ने उन पेड़ों को घेरकर चारदीवारी खड़ी कर दी थी। इसकी शिकायत जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा से की गई तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध कब्जे को हटवाकर तकरीबन 20 फीटा रास्ता खाली कराया। एसडीएम सदर ने बताया कि इस अवैध कब्जे के कारण लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें