फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिना टेंडर खंभों पर अवैध होर्डिंगों का जाल, हादसों को न्योता, नगर पालिका को लाखों के राजस्व की चपत

Fri, 09 Oct 2026 11:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस शहर की सड़कों पर बिजली के खंभों और नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट के खंभों पर अवैध कियोस्क विज्ञापनों का जाल बिछ गया है, बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर लगाए गए ये होर्डिंग्स हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा रोड शहीद पार्क के सामने बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की सड़कों पर बिजली के खंभों और नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट के खंभों पर अवैध कियोस्क विज्ञापनों का जाल बिछ गया है। बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर लगाए गए ये होर्डिंग्स जहां एक ओर हादसों को न्योता दे रहे हैं, वहीं नगर पालिका को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व की चपत लगा रहे हैं।

बिना अनुमति के कियोस्क विज्ञापन नहीं लगने दिए जा रहे हैं। समय-समय पर अभियान चलाकर इन्हें हटाया जाता है।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन

बिना टेंडर सज रहे विज्ञापन, हादसों की अनदेखी
शहर में नगर पालिका के 550 ऑक्टागोनल पोल के अलावा बिजली विभाग के खंभों पर लोहे के फ्रेम और प्लास्टिक बैनर वाले कियोस्क होर्डिंग्स भरे पड़े हैं। ये अनधिकृत होर्डिंग्स तेज हवा में गिरने या तारों के संपर्क में आकर करंट उतरने से गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद न तो पालिका प्रशासन और न ही जिला प्रशासन इस खतरे पर ध्यान दे रहा है।

Trending Videos

प्रस्ताव पास होने के बाद भी ठेका अधर में
13 मार्च को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पहली बार 3×6 फीट साइज के 1000 कियोस्क लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके तहत 210 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से पालिका कोष में शुल्क जमा होना तय किया गया था। यह ठेका पालिका के 550 ऑक्टागोनल पोलों के लिए उठना था। हालांकि, प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन शहर में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने का काम बिना रुकावट जारी है।

वसूली का खेल, पालिका को धेला नहीं
नगर पालिका का मौजूदा कार्यकाल हो या पिछला, छोटे विज्ञापनों में राजस्व की चोरी का खेल लगातार चल रहा है। विज्ञापन एजेंसियां शहरभर के पोलों से लाखों रुपये का कारोबार कर रही हैं, जबकि नगर पालिका की झोली में एक रुपया भी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर अवैध कब्जा
बिजली के खंभों पर भी विज्ञापन माफिया का कब्जा है। एक खंभे का 250 से 300 रुपये का किराया वसूला जा रहा है, जबकि दो खंभों के बीच लगे दर्जनभर फ्लैक्स से मासिक 2,500 रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है।

पेंसिल पोल से दृष्टिबाधित हो रहे वाहन चालक
सड़क किनारे लगे 10×20 साइज के बड़े साइड होर्डिंग्स (पेंसिल पोल) भी बिना अनुमति लगा दिए गए हैं। ये होर्डिंग्स चालकों की नजर का दायरा प्रभावित करते हैं, जिससे आए दिन मोड़ और चौराहों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें