फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नये अपराधियों को चिन्हित कर करें सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली की हवालात का निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। एसपी ने कोतवाली के मालखाने, हवालात, बैरक, परिसर में पड़े वाहनों, कार्यालय के अभिलेखों का हाल देखा और इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा समेत कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हैल्प डेस्क, कोविड डेस्क् तथा थाना परिसर को भ्रमण कर निरीक्षण किया। एसपी ने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव का जायजा ले इन्हें और ज्यादा सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। टॉप टेन अपराधियों की सूची में से ज्यादातर पर कार्रवाई होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि नये अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। त्योहार रजिस्टर को भी चेक किया। उसमें त्योहारों का विवरण पूरा पाया गया। आगामी मोहर्रम के पर्व पर धर्मगुरुओं की बैठक करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी से कहा कि क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कोविड के खतरे से बचाव के लिए भी पूरी सावधानी बरती जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें