न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी क्षेत्र के गांव नगला ठाकुर में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला ठाकुर निवासी हेमलता का अपने पति से विवाद हो गया। आरोप है कि पति उसके साथ आए-दिन नशे की हालत में मारपीट करता है। शुक्रवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ।
पति ने उसे लोहे की टिनशेड उठाकर मार दी, जिससे पत्नी के सिर में चोट लग गई और कान कट गया। वह खून में लथपथ हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। महिला को उपचार के लिए परिवार के लोग अस्पताल लाए। वहां उसे उपचार दिया गया। संवाद