न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की घनी आबादी वाली बिछुआ गली में बृहस्पतिवार की देर रात एक मकान भरभरा कर गिर गया। यह मकान पहले से ही गिरासू हालत में था। यह मकान फिलहाल खाली है। इससे वहां खंभे और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो र्गइं।
मकान का मलबा सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि यह मकान रात के वक्त गिरा, वरना जनहानि भी हो सकती थी। सुबह कई घंटे तक आसपास के इलाकों की बिजली भी गुल रही और वहां आवागमन भी बाधित रहा। संवाद