फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संक्रमित कारोबारी के घर से 100 मीटर का इलाका हॉट स्पॉट, 100 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद के हॉट स्पॉट इलाके में बैरिकेडिंग करते नगर पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा स्थित बिनोवा नगर में पशु अस्पताल के निकट गली नंबर तीन में शनिवार की देर रात एक 63 वर्षीय जनरल स्टोर कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा रहा। प्रशासन द्वारा रविवार को संक्रमित व्यक्ति के घर से 100 मीटर के इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। हॉट स्पॉट इलाके में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा बैरिकेडिंग की गई तो वहीं स्वास्थ्य महकमे की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए 100 लोगों की जांच कराकर उन्हें होम क्वारंटीन किया है। इधर, एसडीएम ने भी इस इलाके का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सादाबाद के बिनोवा नगर गली नंबर तीन निवासी एक 63 वर्षीय कारोबारी को किडनी की समस्या है। वह डायलेसिस कराने आगरा के निजी अस्पताल में जाते रहते हैं। बुधवार को भी वह डायलेसिस कराने के लिए आगरा के अस्पताल में गए हुए थे। वहां चिकित्सकों ने उनकी कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी, जिसमें वह संक्रमित मिले हैं। रविवार की सुबह स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा उसके संपर्क में आए उसके परिवारीजन, आस-पड़ोस के करीब 100 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि नए नियम के अनुसार संक्रमित कारोबारी के घर से 100 मीटर की परिधि में आने वाले इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में आवाजाही पर रोक रहेगी। यहां आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जाएगी। बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौहान ने बताया कि हॉट स्पॉट में बैरिकेडिंग कर दी गई है। इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया गया है। स्वास्थ्य महकमे की टीम में डॉ. प्रेमपाल शर्मा, जुगेंद्र यादव, सीपी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें