फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गुणवत्तापूर्वक विवेचना और पैरवी पर कोतवाली निरीक्षक व पैरोकार को किया सम्मानित

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली प्रभारी चंदपा नीता रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी विनीत जायसवाल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके मामा को कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चंदपा की कोतवाली निरीक्षक नीता रानी के अलावा पैरोकार श्यामसुंदर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कोर्ट ने दोषी मामा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। न्यायालय का यह निर्णय घटना के महज 36 दिन में आया था। पुलिस के अनुसार केवल 11 दिन में ही गुणवत्तापूर्वक विवेचना कर अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी तथ्य उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार किसी महिला निरीक्षक को किसी कोतवाली का कार्यभार दिया गया है। एसपी ने कोतवाली निरीक्षक, पैरोकार और एडीजीसी राजपाल सिंह दिशवार की कार्य कुशलता की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें