फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होमगार्ड पर भाजपा नेता के पुत्र से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के गड़ौला मार्ग स्थित पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद आते ही लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए लाइन में लगे भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह दिवाकर व उनके पुत्र रोहित ने एक होमगार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है।
रोहित का आरोप है कि कृषक सेवा केंद्र पर सुरक्षा ड्यूटी कर रहे के होमगार्ड द्वारा खाद दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का उन्होंने विरोध किया तो आरोप है कि होमगार्ड ने उन्हें लाइन से निकालकर उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि लाठी-डंडों से मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की जेब में खाद लेने के लिए रखे 15 हजार रुपये और आधार कार्ड भागते समय गिर गए। भाजपा के अनुसूचित जाति के मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह दिवाकर ने इसकी शिकायत कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा से की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें