फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृषि विभाग ने खाद की दुकानों पर की जांच, दस्तावेज जांचे

विज्ञापन
हाथरस : खाद की दुकानों पर छापा मारकर नमूना लेते उपकृषि निदेशक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कई खाद की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कृषि विभाग की मानें तो नकली खाद, घटतौली को लेकर छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
कई दुकानों से खाद के नमूने भरने के साथ-साथ खाद की बिक्री, स्टॉक रजिस्टर आदि जांचे गए। कृषि उपनिदेशक हंसराज सिंह ने बताया है कि नकली खाद की बिक्री को लेकर आए-दिन शिकायतें मिल रही हैं। इस वजह से छापा मारा जा रहा है। आगे भी कृषि विभाग के कर्मचारी खाद की दुकानों की जांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को होने वाली असुविधा और खाद की दुकानों पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर खाद की दुकानों पर कृषि विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कर्मचारियों की निगरानी में किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो खाद की बिक्री के लिए राजस्व कर्मियों की मदद भी मदद ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें