फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत

विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू जागरण मंच हाथरस द्वारा आर्य समाज मुरसान गेट पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मौके पर उमेश सेंगर ने कहा के भारत हजारों साल तक विश्व गुरु रहा है और अखंड भारत आज के भारत से कई गुना बड़ा था।
हमें आज संकल्प लेकर भारत को पुन: अखंड बनाने के लिए कार्य करना है। इसके लिए हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि 2047 में जो हिंदू विरोधी ताकतें और पीएफआई जैसे संगठन भारत को गजवा-ए-हिंद बनाने का सपना देख रहे हैं उनके सपने को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कभी पूरा नहीं होने देंगे। ऐसी ताकतों को हिंदू समाज को संगठित होकर मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। संचालन नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों में वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष उमेश सेंगर, मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, नगर अध्यक्ष ओपी अग्रवाल रहे। मौके पर रमन बिहारी शर्मा, रविंद्र रावत, दुर्गेश वार्ष्णेय, एसके प्रजापति, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, विशाल वर्मा, अंकुश राजोरिया, लोकेश अग्रवाल, विकास भारद्वाज, रवि वार्ष्णेय, सुनील चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें