फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एक से लगेगा हिंदू जागरण मंच का अभ्यास वर्ग शिविर

विज्ञापन
हाथरस: आर्य समाज में बैठक के दौरान मौजूद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
एक से लगेगा हिंदू जागरण मंच का अभ्यास वर्ग शिविर
विज्ञापन

आर्य समाज मुरसान गेट मे हुई बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हिंदू जागरण मंच हाथरस की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आर्य समाज मुरसान गेट में हुई। अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, विभाग संयोजक संजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष योगिता शर्मा थी। इसमें एक दिसंबर से लगने वाले अभ्यास वर्ग शिविर पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आने पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार को बधाई दी गई। इस मौके पर अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदू समाज जब तक संगठित नहीं था तब तक अनुच्छेद 370 नहीं हटी और ना ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। हिंजामं के जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने कहा कि एक दिसंबर रविवार से सरस्वती शिशु मंदिर लेबर कॉलोनी में अभ्यास वर्ग शिविर आयोजित होगा। जिसमें पूरे जिले से हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी और युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष योगिता शर्मा ने बताया के अभ्यास वर्ग में दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। विभाग संयोजक संजय सिन्हा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में प्रदेश और क्षेत्र के अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, डॉ संजय सिंह राणा, राजू पाथरे, प्रशांत कुमार सिंह, शिशुपाल प्रजापति,रोहित राठौर,रविंद्र रावत, सुनील शर्मा, मोर मुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुनीता वर्मा, राम कुमार तोमर, लोकेंद्र सिसौदिया, सुनील प्रधान, आशा देवी, नरेश वाष्र्णेय, देवेश दीक्षित, करण चौधरी, यश वार्ष्णेय, भूपेंद्र उपाध्याय, चेतन वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें