फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 23 को होगा हिंदू साम्राज्य दिवस का लाइव आयोजन

विज्ञापन
हाथरस : हिंदू जागरण मंच की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार की दोपहर को मुरसान गेट स्थित आर्य समाज पर हुई। इसमें बताया गया कि 23 जून की शाम को सात बजे हिंदू जागरण मंच के फेसबुक पेज के माध्यम से हिंदू साम्राज्य दिवस का लाइव आयोजन किया जाएगा। बृज प्रांत से पांच लाख लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, प्रांत सह बेटी बचाओ प्रमुख संजय सिन्हा, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित धनगर, वीरांगना वाहिनी के जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय अतिथि के रूप में मौजूद थे। अभिषेक रंजन आर्य ने जिले में भी हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों को इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा के कोरोना महामारी के दौरान लंबे समय बैठक व अन्य किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ है। अब सभी कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पुन: सक्रिय होकर जमीन पर कार्य प्रारंभ करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री शिवम शर्मा के पिता के आकस्मिक निधन शोक भी जाहिर किया गया। बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, वीरांगना वाहिनी की जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह बघेल, युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजू पाथरे, सासनी क्षेत्र अध्यक्ष विनय रावत, नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष रूपेश सिंह, सोनू कश्यप, योगेश पचौरी, लोकेश कुमार गर्ग, शिवम सोलंकी, अभिषेक राज, अखिलेश गौतम, मोनू भारती, मोहित पाठक, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें