बरात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल
चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में आई बरात के दौरान थूकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गई।
चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में बृहस्पतिवार को बरात आई थी। यहां पर कुछ नशेड़ी भी थे, जिनमें से एक नशेड़ी ने गांव के एक व्यक्ति के घर के दरवाजे पर थूक दिया।
उस घर के व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। यहां पर हुई मारपीट की शिकायत लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।