न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया कांड में बिटिया के निधन को दो साल हो गए। कई संगठनों ने बिटिया के निधन पर शोक जताते हुए उसे श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक बिटिया के साथ हैवानियत की गई थी। इसके कुछ दिन बाद 29 सितंबर को उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा महिलाओं और पुरुषों ने तमना गढ़ी स्थित तमना गढ़ी में आंबेडकर पार्क में शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गौतम, जिला महासचिव नेत्रपाल सिंह, जिला प्रभारी सुषमा सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन गौतम, जिला कार्यालय सचिव भंवर सिंह, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह, भीम आर्मी उपाध्यक्ष राहुल कुमार आदि थे। वहीं किला गेट पर सभासद अजय राज के आवास पर भी बिटिया को को श्रद्धांजलि दी गई। उसके चित्र पर मोमबत्तियां व फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि के दौरान जयमाला, रजनी देवी, पूर्व सभासद राधा राज, कमलेश, सभासद अजय राज, वाल्मीकि संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रनवीर सिंह चौधरी, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू, मनोज कुमार, राजीव कुमार, समाजसेवी मनोज मालिक, गुड़िया, राजू पहलवान आदि थे। संवाद