फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सीबीआई की एएसपी की गवाही हुई पूरी

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों की बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी हुई।अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।न्यायालय में मुकदमे की विवेचक व सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक सीमा पाहूजा की गवाही हुई।
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख पर जिला न्यायालय जातीं सीबीआई की एएसपी सीमा पाहूजा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों की बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी हुई। मुकदमे की विवेचक व सीबीआई की एएसपी सीमा पाहूजा की गवाही भी पूरी हो गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। न्यायालय परिसर में इस मौके पर काफी पुलिस बल तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही चारों अभियुक्तों संदीप, रामू, रवि और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों तब से अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। इस मामले की विवेचना सीबीआई ने की थी और आरोपपत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस चारों आरोपियों को न्यायालय में लेकर आई। न्यायालय में मुकदमे की विवेचक व सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक सीमा पाहूजा की गवाही हुई। पिछली कई तारीखों से सीमा पाहूजा कोर्ट में गवाही दे रही थीं। बृहस्पतिवार को उनकी गवाही पूरी हो गई।
विज्ञापन

उनकी गवाही के साथ ही अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य की कार्यवाही पूरी हो गई। मुकदमे की विवेचक सीमा पाहूजा से अभियुक्तों के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने जिरह की। कोर्ट में बिटिया पक्ष की ओर महीपाल सिंह निमहोत्रा, सीबीआई की ओर से रिपुदमन सिंह भी मौजूद रहे। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब 13 अक्तूबर की तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें