फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण की स्थानीय न्यायालय में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र की एक बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जानलेवा हमला किया गया था।
उसने दिल्ली में 29 सितंबर को दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर खासा बवाल मचा था। इस मामले में चारों आरोपी संदीप, रवि, रामू और लवकुश अलीगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने इन चारों के खिलाफ अपनी चार्जशीट भी विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल की है। इस मामले में एक आरोपी रामू की ओर से जमानत के लिए अर्जी इस कोर्ट में पिछले दिनों दाखिल की गई थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें