फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले की स्वास्थ्य सेवाएं की जाएं बेहतर, मरीजों को मिले उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कुछ समाजसेवी शुक्रवार को डीएम से मिले। डीएम की गैरमौजूदगी में उन्होंने कई मांगें ओसी कलेक्ट्रेट के समक्ष रखी। इन लोगों ने मांग की कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए जिला प्रशासन सहयोग करें। ऑक्सीजन की सप्लाई कोविड मरीजों के साथ-साथ घरों में व अन्य प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को भी की जाए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को इलाज मिल सके।
ऑक्सीजन के लिए अलग से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए। जनपद में बेड़ की संख्या कम से कम 1000 की जाए, जिससे जो मरीज भर्ती होने के लिए जाए, वह किसी भी हाल में बिना इलाज के वापस ना लौटे। प्राइवेट जगहों मे भी कोविड के नए सेंटर बनाए जाएं। वेंटिलेटर सभी चालू कराने के साथ-साथ और वेंटिलेटरो की उपलब्धता कराई जाए। अन्य मांगें भी इस समाजसेवियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि अगर जिला प्रशासन इन व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त नहीं करेगा तब ऐसी स्थिति में आंदोलानात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रवीन वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, विपुल सिंघानिया, उपवेश कौशिक, तरुण शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, संदीप सिकरोरिया, आशीष शर्मा, मनोज अग्रवाल राया वाले, आदर्श दीक्षित, कमल कांत दोबरावाल, नरेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें