फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिताहरी में शिविर लगाकर जांची 105 लोगों की सेहत

विज्ञापन
हाथरस : गांव सिताहरी में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव सिताहरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। गांव में एक डेंगू संक्रमित मिलने की सूचना पर यह शिविर लगाया गया। विभागीय टीम ने गांव के 35 घरों में जाकर 105 लोगों की सोर्स रिडक्शन के दौरान जांच की। गांव में बुखार के रोगी मिले हैं।
ग्राम सिताहरी में शुक्रवार को डॉ. अनंत ने गांव का भ्रमण कर संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोकथाम के उपाय ग्रामीणों को बताए। ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से संबंधित लक्षणों की जानकारी दी गई। लोगों को घर के बर्तनों में साफ पानी एकत्रित न करने की सलाह दी गई। घरों के आसपास सफाई के लिए भी जागरूक किया गया। पूरे गांव में छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकीय टीम ने 105 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें आठ लोगों की मलेरिया और आठ लोगों की डेंगू की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। डॉ. अनंत का कहना है कि एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर डॉ. नीतू सिंह कुंतेल, डॉ. अलका सेंगर, डॉ. इंदु सारस्वत, आकाश कौशिक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें