फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना के बीच संचारी रोगों से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग ने किया खाका तैयार

विज्ञापन
हाथरस:संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के बीच संचारी रोगों से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग ने खाका तैयार किया है। इसे लेकर बुधवार को डीएम ने फीता काटकर व संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।
वैश्विक महामारी कोरोना का असर सभी पर दिखाई पड़ रहा है। इस महामारी की वजह से संचारी रोग नियंत्रण के लिए हर साल निकाली जाने वाली रैली भी इस बार नहीं निकाली गई। लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए सिर्फ एक वाहन से इसका प्रचार प्रसार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू हुए अभियान का शुभारंभ जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फीता काटकर किया। उसके बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए लोगों को जागरूक किए जाने के लिए उन्होंने एक वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बृजेश कुमार राठौर के अलावा जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश जौहरी व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें