फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गांव करील में स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों का चेकअप

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के गांव करील में लोगों से जानकारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव करील के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम करील के अलावा गांव गिलोंदपुर, गुठलीपुर गांव में जाकर लोगों के चेकअप कर रही है। गांव सैनिटाइज किया गया है। गांव के दो अन्य लोगों को क्वारंटीन कराया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले गांव करील के 48 वर्षीय व्यक्ति को अचानक गांव में हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। जिसके चलते परिजन उसे हाथरस के एक अस्पताल में ले गए थे। हाथरस के हॉस्पिटल में राहत न मिलने के कारण परिजनों उसे आगरा उपचार के लिए ले गए। आगरा में जब उस व्यक्ति का कोरोना संक्रमण चेक कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। व्यक्ति में कोरोना संक्रमण होने के कारण आगरा प्रशासन ने हाथरस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। जिसके चलते बुधवार को गांव करील में स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन पहुंच गया और उस कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के 11 परिजनों को क्वारंटीन कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव के दो लोगों को और क्वारंटीन कराया है। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग टीम ने करील सहित आसपास के अन्य गांव में स्क्रीनिंग कराई। पर सर्दी, खांसी, जुखाम से पीड़ित लोगों के चेकअप कराए जा रहे हैं। मुरसान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विजय आनंद का कहना है कि गांव करील सहित आसपास के अन्य गांव में टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जिन लोगों में कुछ लक्षण दिखाई देंगे तो उनकी लिस्ट बनाकर उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें