फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, ईरान से लौटे युवक की काउंसिलिंग

विज्ञापन
सादाबाद: कोरोना वायरस की दहशत के बीच मास्क पहनकर काम करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा में आधा दर्जन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद अब यहां भी इस यहां इसे लेकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर सतर्क हो गया है। इसी के चलते ईरान से वापस लौटे एक युवक की स्वास्थ्य विभाग ने काउसलिंग की। उसमें अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन अभी विभागीय अधिकारी उस पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। यह युवक चंदपा क्षेत्र के एक गांव का है। वहीं कोरोना को लेकर स्कूलोें में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें इसके लक्षण और बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
कोरोना की दहशत यहां भी फैलती जा रही है। पिछले महीने 12 फरवरी को ईरान से एक युवक 12 फरवरी को यहां वापस लौटा। इसकी जानकारी जब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई तो विभाग की टीम उसके गांव पहुंची। वह चंदपा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और उससे बातचीत भी की। यह भी देखा कि उसमें कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। उसे अभी 28 दिन तक घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। साथ ही उस पर पैनी नजर भी विभाग रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एपीडेमोलोजिस्ट डॉ.पवन कुमार ने बताया कि इस युवक में अभी तक कोई भी कोरोना का लक्षण नहीं है। फिर भी उस पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस युवक के बारे में विदेश से वापस लौटे लोगों के बारे में ट्रैवलिंग की साइट पर जानकारी हासिल की गई थी और तब ईरान से लौटे इस युवक के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इसके लिए संक्रामक रोगी वार्ड भी जिला अस्पताल में बना दिया गया है। इधर, स्कूल-कॉलेजों में कोरोना वायरस से निपटने के बारे में बच्चों और विद्यार्थियों को लगातार जानकारी दी जा रही है। समाजसेवी संस्थाएं भी इसमें जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें