न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. दलवीर सिंह रावत, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. अलका सेंगर, डॉ. नीतू कुंतैल, डॉ. इंदु सारस्वत ने बच्चों को पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांत दर्द के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। स्टाफ नर्स रेनू, बीएचडब्ल्यू आकाश कौशिक, शान मलिक, पंकज शर्मा, अखिल पालीवाल, रिंकी शर्मा, कामिनी वर्मा, रोली शर्मा, पूजा उपाध्याय, तेज कुमारी शर्मा, कविता शर्मा, कीर्ति गुप्ता, लक्ष्मी सोलंकी, आरती शर्मा, खुशबू, शिखा वर्मा, राखी रावत, वर्षा शर्मा, गीतम, मेहजबीन आदि मौजूद थे।
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 500 बच्चों की आंख, पेट, लंबाई और वजन का परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया।
शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलवीर सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. दलवीर सिंह रावत, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. अलका सेंगर, डॉ. नीतू कुंतैल, डॉ. इंदु सारस्वत ने बच्चों को पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांत दर्द के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. विकास सिंह ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा।