न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत प्रकाश एकेडमी स्कूल में बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 500 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त दवाएं बांटी गईं।
शुभारंभ डॉ. अनंत कुमार एवं प्रधानाचार्य सुनील बाबू शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अनंत कुमार एवं डॉ. अलका सेंगर एवं डॉ. नीतू कुंतैल व डॉ इंदु सारस्वत ने स्कूल के 500 बच्चों की पेट, लंबाई, वजन, आंख की जांच की। उन्हें दांत के दर्द के प्रति सजग रहने और सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुनील बाबू शाक्य ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा है। इस मौके पर स्टाफ नर्स रेनू, बीएचडब्ल्यू आकाश कौशिक, विचित्रा शर्मा, शोभा शर्मा, आरती शर्मा, ललित कुमार सिंह, विकास कुमार, प्रशांत, गीतांश, प्रतिभा शर्मा, मनप्रीत कौर, प्रीली जैन, सौरभ शर्मा, नीलम पाठक, राजेश वर्मा, हिमांशी, कमलेश, पूनम, कृष्णा, रिचा, शिवाली, सुरभि, शिखा, पूजा आदि मौजूद थीं। संवाद